दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल में रायपुर के तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल में रायपुर के तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन। 

 दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल में रायपुर के तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन। 
Spread the love

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल में रायपुर के तपोवन बाजार में व्यापार मंडल इकाई का गठन। 

(व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने पदाधिकारियों को पत्र देकर मनोनीत किया) 

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार 1 अगस्त 2021 

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रायपुर के तपोवन बाजार में अपनी इकाई का गठन किया गया जिसमें भुवन पालीवाल जी को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई का अध्यक्ष बनाया गया और उनके साथ ही अमित शाह जी को महामंत्री रोहित नौटियल को कोषाध्यक्ष एवम वासु सिंह को व्यापार मंडल की मैंन इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी दुकानदार भाइयों ने तालियां बजाकर सभी पदाधिकारियों का हृदय से स्वागत किया गया

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन द्वारा अपने व्यापारी भाइयों का स्वागत कर तपोवन व्यापार मंडल के सभी व्यापारी भाइयों का व्यापार मंडल के साथ जुड़ने के लिए हृदय से स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन द्वारा चारो पदाधिकारियों को इन पदों पर पत्र देकर मनोनीत करते हुए बधाई दी और आगे इसी प्रकार से एकजुट होकर और सभी व्यापारी भाइयों को साथ लेकर चलने को कहा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मेंसोन ने  कहा कि दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल निरंतर अपने व्यापारी भाईयो के लिए हमेशा खड़ा रहता है और आगे भी इसी प्रकार खड़ा रहेगा अभी और कई जगह दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अपनी इकाइयों का गठन करेगा और व्यापारी वर्ग को कुछ भी समस्या आती है तो व्यापार मंडल उस परेशानी को हल करने का प्रयास करेगा।

इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी महासचिव पंकज डिडान,युवा अध्यक्ष मनन आनंद,युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी,शशि शर्मा,हरीश चंद्र,पालीवाल अजय गोयल, विपिन वर्मा,रमन देव पंवार,सतीश रावत,मुकेश गिलदीयाल, संदीप गोयल,राजेश,रोशन,फरहान,चेतन,विकास,पुंडरीर,विक्की,पुन,सुंदरियाल,रविंदर,आदि बहुत से व्यापारी मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!