नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र मेंचलती कार में लगी आग।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र मेंचलती कार में लगी आग। 

 नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र मेंचलती कार में लगी आग। 
Spread the love

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में चलती कार में लगी आग। 

उत्तराखंड (नैनीताल) वीरवार , 12 अगस्त 2021

आज नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी मनीष जोशी नैनो कार संख्या यूके 04 एल 8254 से नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। वह तल्लीताल धर्मशाला के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी कार के पीछे के हिस्से में आग लग गई। आग का धुआं कार के अंदर आया तो उन्होंने कार रोक दी।

इस दौरान आस पास मौजूद लोग कार में लगी आग में पानी डालने लगे। सड़क पर वाहन खड़ा होने से मोटर मार्ग में जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व दमकल टीम को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने आग पर काबू पा लिया था।

एसओ विजय मेहता ने बताया कि नैनो कार के पीछे के हिस्से में आग लग गई थी। इस दौरान कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। एसओ ने बताया कि मौके पर पहुंच कर यातायात सुचारू कराया गया।

Related post

error: Content is protected !!