रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में घर के सिलेंडर में लगी आग। - Swastik Mail
Breaking News

रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में घर के सिलेंडर में लगी आग।

 रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में घर के सिलेंडर में लगी आग।
Spread the love

रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव में घर के सिलेंडर में लगी आग।

(पति, पत्नी,पडोसी बुरी तरह झूलसे, हायर सेंटर रेफर किया)

उत्तराखंड (रामनगर) बुधवार, 04 सितम्बर 2024

रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोई पड़ाव के रहने वाले विनोद आर्य की पत्नी पूजा रसोई में काम कर रही थी। इस दौरान गैस सिलेंडर लीकेज होने पर पूजा ने अपने पति को बुलाया दोनों गैस लीकेज को ठीक कर रहे थे जिसमें वो सफल नहीं हुए। इस दौरान विनोद आर्य ने अपने पड़ोस में रहने वाले जीवन बोरा को लीकेज ठीक करने के लिए बुलाया।

जीवन इंडियन गैस एजेंसी में कार्यरत हैं जीवन ने जैसे ही गैस लीकेज ठीक करने के बाद माचिस की तिल्ली जलाकर सिलेंडर चेक किया तभी उससे आग की तेज लपटने निकलने लगी जिससे रसाई में मौजूद दंपति समेत जीवन तीनों बुरी तरह से झुलस गए आनन-फानन में उनके परिजन तीनों को लेकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां से तीनों की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Related post

error: Content is protected !!