उधम सिंह नगर में सड़क किनारे भ्रूण मिला। – Swastik Mail

उधम सिंह नगर में सड़क किनारे भ्रूण मिला।

उधम सिंह नगर में सड़क किनारे भ्रूण मिला।

(पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की )

 

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 27 फरवरी 2022

 

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में सड़क के किनारे एक भ्रूण मिलने से इलाके मेें हड़कंप मच गया। पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काशीपुर के विजयनगर में जानी नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि विजयनगर नई बस्ती में एक भ्रूण पड़ा है। पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। जहां पुलिस ने मृत अवस्था में पड़े भ्रूण को अपने कब्जे में लिया।

कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने बताया कि पंचनामा की कार्यवाही के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही, मामले में धारा 315 के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।