उत्तराखंड में निकाय चुनाव को  और आगे करने कि उम्मीद । – Swastik Mail

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को  और आगे करने कि उम्मीद ।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को  और आगे करने कि उम्मीद ।

(पिछले साल दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल पूरा हो गया था)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 17 मई 2024

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सूत्रों के हवाले से आ रही है। कि चुनाव की तारीखों को और भी आगे बढ़ाया जा सकता है।साथ ही नियुक्त किए गए प्रशासकों की अवधि बढ़ाने के मामले में भी सोच विचार चल रहा है। पिछले साल दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक तैनात हो गए थे।

एक्ट के हिसाब से यह प्रशासक दो जून यानी छह माह तक के लिए ही तैनात हो सकते हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता छह जून तक लागू है। लिहाजा, निकाय चुनाव इससे पहले नहीं हो पाए हैं।सरकार प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में चुनाव से पहले प्रशासकों का कार्यकाल कुछ समय के लिए बढ़ाने का रास्ता तलाश रही है। इसके लिए विधिक राय ली जा रही है।

निकाय चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण लागू करने, निकायों में परिसीमन, पदों का आरक्षण जारी करने आदि कार्यों के लिए कम से कम दो माह का समय चाहिए। छह जून को आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इस पर काम आगे बढ़ सकेगा, लेकिन दो जून को प्रशासकों का कार्यकाल खत्म होने के चलते सरकार अब कुछ समय के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाना चाहती है।

इसके लिए विधिक राय ली जा रही है। सरकार को अपनी तैयारी के लिए एक माह और राज्य निर्वाचन आयोग को करीब 28 दिन की जरूरत है।इस लिहाज से निकाय चुनाव अगस्त-सितंबर तक खिसक सकते हैं। वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर सभी निकायों में मतदाता सूची संशोधन संबंधी काम हो रहा है।