गुस्सा अक्ल का दुश्मन, पत्नी से विवाद पर पति ने चार महीने की बच्ची को पटका। – Swastik Mail

गुस्सा अक्ल का दुश्मन, पत्नी से विवाद पर पति ने चार महीने की बच्ची को पटका।

गुस्सा अक्ल का दुश्मन, पत्नी से विवाद पर पति ने चार महीने की बच्ची को पटका।

(बच्ची की मौके पर ही मौत)

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) मंगलवार, 10 मई 2022

देवभूमि से एक सनसनी मचाने वाली घटना सामने आई है। इस मामले ने पूरे राज्य में तहलका मचा दिया है। एक पिता और पति इतना भी क्या गुस्से में आ सकता है कि आपा खोकर किसी की हत्या कर दी। दरअसल एक व्यक्ति ने अपनी मासूम बेटी को गुस्से में जमीन पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

उत्तरकाशी जनपद के मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में एक पति पत्नी झगड़ रहे थे। उनका विवाद इस हद तक पहुंच गया कि मामला गर्म हो गया। तभी जब उनकी चार माह की बेटी रोने लगी तो मां ने उसे दूध पिलाना चाहा।लेकिन इतने में पति ने बेटी को छीन लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। जिस वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद महिला ने अपनी पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। मोरी थाना में मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोपित भी गिरफ्तार हो गया है।