नरेंद्र नगर कोषागार में हुए करोड़ों रुपए के गबन।
(7 लोगों के बाद आज एक और किया गिरफ्तार)
उत्तराखंड (नरेंद्र नगर) सोमवार, 28फरवरी 2022
नरेंद्र नगर कोषागार में हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले में एक और अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी की गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी टिहरी नमिता सिंह द्वारा नरेंद्रनगर कोषागार में ढाई करोड रुपए गबन किए जाने के संबंध में कोषागार नरेंद्रनगर में कार्यरत कोषाधिकारी जगदीश चंद्र, लेखाकार विनय कुमार चौधरी तथा पीआरडी सोहबत सिंह पडियार के विरुद्ध थाना नरेंद्रनगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जिसमें पूर्व में 7 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, द्वारा अन्य अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए निर्देश पारित किए गए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार 28 फरवरी को थाना नरेंद्रनगर पुलिस द्वारा पुनः एक अभियुक्त दिनेश थपलियाल पुत्र स्व0 विशम्भर थपलियाल की गिरफ्तारी की गई है, जिन्हें न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में थाना नरेंद्र नगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, हेड कां (प्रो) शांति प्रसाद डिमरी शामिल थे।