कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर आया अचानक हाथी।  – Swastik Mail

कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर आया अचानक हाथी। 

कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर आया अचानक हाथी। 

(हाईवे पर दोनों ओर लगा जाम)

उत्तराखंड (कोटद्वार) शनिवार, 18 नवंबर 2023

उत्तराखंड के कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लालपुल के पास अचानक हाथी आ धमका। हाथी ने किसी भी राहगीर पर हमला नहीं किया। वहीं हाथी को देख राहगीरों ने वाहन रास्ते में ही रोक दिए। जिससे हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया।

इन दिनों दुगड्डा से कोटद्वार के बीच लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वनकर्मियों का कहना है कि हाथी दिखने पर घबराएं नहीं तुरंत वाहन को रोक दें। इस रूट पर आवाजाही संभलकर करने की जरूरत है।