दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 44 वां स्थापना दिवस मनाया। – Swastik Mail

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 44 वां स्थापना दिवस मनाया।

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 44 वां स्थापना दिवस मनाया।

(देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 17 दिसंबर 2023

दून सिख वेलफेयर सोसाइटी ने 44 वां स्थापना दिवस मनाया।देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

विशिष्ट अतिथि गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह राजन  ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी स्कूल के छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए।

विश्वंभर नाथ बजाज ने संस्था के संस्थापक के.एस. चावला को सादगी, सरलता,सहायता, विनम्रता का प्रतीक तथा कर्तव्य निष्ठ व्यक्तित्व के धनी बताते हुए कहा कि उनके मुख से संस्था के 43 वर्ष का इतिहास सुनना स्वयं सौभाग्य की बात तथा प्रसन्नता का विषय है।

इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष जे.एस. मदान,सचिव के. के. अरोरा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, जीएस जससल,वरिष्ठ पत्रकार सेवा सिंह, मुकेश नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।