Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।

(प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम नकरौंदा मे)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 22 अक्टूबर 2022

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील सदर के राजस्व ग्राम नकरौंदा मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया।

जिसमें 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत के काश्तकार जगदीश छेत्री के खेत में उपज 24.87 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत के काश्तकार आनंद सिंह के खेत में में 18.64 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक मेजर सिंह द्वारा किया गया। इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, भू-लेख अधिकारी श्री बहुगुणा, पूर्व प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, काश्तकार जगदीश छेत्री व आनंद सिंह उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!