जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सर्विलांस लॉ एंड आर्डर, जिलाधिकारी का प्रथम दायित्व। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सर्विलांस लॉ एंड आर्डर, जिलाधिकारी का प्रथम दायित्व।

 जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सर्विलांस लॉ एंड आर्डर, जिलाधिकारी का प्रथम दायित्व।
Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सर्विलांस लॉ एंड आर्डर, जिलाधिकारी का प्रथम दायित्व।

(स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते ही दो महीने में 310 कैमरा अप, क्रियाशील)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार , 13 मार्च 2025

मा0 सीएम के जनसुरक्षा के संकल्प को जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी लि0 सविन बसंल ने स्मार्ट सिटी का चार्ज ग्रहण करते ही शहर में जनसुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए कैमरों की कैमरावार गहन समीक्षा बैठकें कर शहर में निष्क्रीय कैमरों को क्रियाशील करवाया।

राजपुर रोड सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर 60 कैमरो को पिछले माह की किया गया क्रियाशील किया गया जिनमें मसूरी डाईवर्जन, साईमन्दिर के कैमरे शामिल है, इससे कल हुई हिट एण्ड रन की घटना में कार तक पकड़ने में पुलिस को सहायता मिली।

डीएम ने सीईओ स्मार्ट सिटी का चार्ज संभालते समय स्मार्ट सिटी के 950 में से 375 कैमरे खराब थे। जिनकी जिलाधिकारी ने कई समीक्षा बैठक लेते हुए कम्पनियों पर सख्ती बनाते हुए पैनल्टी लगाई। फलरूप निष्क्रीय 375 कैमरे में से 310 कैमरे क्रियाशील करा दिए गए हैं। शेष कैमरे क्रियाशील करने के लिए 15 अपै्रल तक का समय दिया गया है, उक्त अवधि में कार्य न होने पर एचपी पर ब्लैकलिस्ट व प्राथमिकी तथा बीएसएनएल पर कार्यवाही की सख्त चेतावनी दी गई है।

वहीं जनसुरक्षा के दृष्टिगत 05 वर्ष में प्रथमबार पुलिस के 150 कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम के साथ इन्टिग्रेट करवाये गए हैं तथा पल्टन बाजार में 22 नए कैमरे लगाए गए है,जिनसे पल्टन बाजार में आए दिन अराजक तत्वों द्वारा की जा रही गतविधि पर भी लगाम लगाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

Related post

error: Content is protected !!