जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण को लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। - Swastik Mail
Breaking News
सांसद डा. नरेश बंसल ने सदन मे औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हरित पट्टी मानकों का संशोधन का पर्यावरण संबधित प्रश्न पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री से सदन के माध्यम से किया।बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राज्यसभा में सांसद श्री महेन्द्र भट्ट के प्रश्न का दिया उत्तर।समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की तिथि 24 दिसम्बर, 2025 तक बढ़ाई गई।गढ़- कुमाऊ की लोक संस्कृतिक धरोहर की झलक कुठालगेट पर पर्यटकों; यात्रियों को राज्य की संस्कृति, लोकपरम्परा का कर रहा स्मरण।

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण को लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है।

 जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण को लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है।
Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण को लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है।

(जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 07 मई 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है ।

जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।

जनता दर्शन कार्यक्रम में 28 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार ठुकराल, निवासी-34-C, खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून सीवरेज लाइन संबंधी शिकायत का 1 मई को जलसंस्थान द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा जनता दर्शन में सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चैम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी।

क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता द्वारा शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में दी गयी आख्या में अवगत कराया कि, 01.05.2025 को चोक सीवर लाईन को खोलने के साथ-साथ सड़क तल से नीचे दबे मेनहोल चैम्बर कवर को रेजिंग कर दिया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर विभागीय सीवर लाईन सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता द्वारा 02.05.2025 को दूरभाष के माध्यम से कर दी गयी है।

Related post

error: Content is protected !!