जिलाधिकारी सविन बंसल ने अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर दुख जताया। – Swastik Mail

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर दुख जताया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर दुख जताया।

(3 गंभीर घायलों को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश लाया गया)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 04 नवम्बर 2024

अल्मोड़ा बस दुर्घटना में 3 गंभीर घायलों को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जिलाधिकारी सविन बंसल ने अल्मोड़ा बस दुर्घटना पर दुख जताते हुए दुर्घटना में घायल लोगो के देख रेख हेतु उपजिलाधिकारी को तैनात किया हैं। उन्होंने घायलों के उपचार में परिजनों के साथ सहयोग देने के भी निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने घायलों के उपचार हेतु समन्वय एवं परिजनों से संपर्क हेतु उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को लाईजन अधिकारी नामित किया गया है. घायलों के उपचार एवं अन्य किसी भी जानकारी के लिए परिजन उप जिलाधिकारी ऋषिकेश से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को एम्स ऋषिकेश से नियमित समन्वय बनाते हुए अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।