जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में छत से पानी टपकते की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को मौके पर भेजा। – Swastik Mail

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में छत से पानी टपकते की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को मौके पर भेजा।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान में छत से पानी टपकते की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को मौके पर भेजा।

(बच्चों को हॉस्टल भवन में शिफ्ट किया जाएगा ::::: जिलाधिकारी)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 28 जुलाई 2024

जनपद अवस्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) में बालक और बालिकाओं के लिए बने हॉस्टल की छत लगातार हो रही बारिश के चलते छत से पानी टपकते की शिकायत का जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संज्ञान लेते हुए, उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा ।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) का निरीक्षण करते हुए वस्तु स्थिति को दिखा। संस्थान के छात्र-छात्राओं को संस्थान के अन्य भवन में शिफ्ट किया गया तथा हॉस्टल भवन के मरम्मत के निर्देश दिए गए। हॉस्टल भवन की मरम्मत के उपरांत टीम द्वारा पुन: निरीक्षण किया जाएगा इसके बाद ही बच्चों को हॉस्टल भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रोफेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, संस्थान के अधिकारी /कर्मचारी, संबंधित विभागों अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।