जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विकास खंड वाला अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल , विकासखंड डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विकास खंड वाला अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल , विकासखंड डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया।

 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विकास खंड वाला अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल , विकासखंड डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया।
Spread the love

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने विकास खंड वाला अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल , विकासखंड डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया।

(शिविर में कुल 58 शिकायते/ समस्याएं प्राप्त हुई)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 24 दिसंबर 2022

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज विकास खंड वाला अंतर्गत ग्राम पंचायत गडुल , विकासखंड डोईवाला में बहुउद्देशीय शिविर / ई चैपाल में का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 58 शिकायते/ समस्याएं प्राप्त हुई।

शिविर के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त हुई समस्याओं को निस्तारण करते हुए संबंधित शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर आयेाजित करने का प्रमुख उद्देश्य मौके पर ही जनमानस की समस्याओं का निराकरण करना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग से जो भी समस्याएं प्राप्त हो रही हैं जिनका मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका ऐसी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए आख्या जिलाधिकारी कार्यालय एवं मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को भी प्रेषित करें। 

बहुदेशीय शिविर में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल , जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनल , खंड विकास अधिकारी जगत सिंह , ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम्य विकास , पंचायतीराज , पीएमजीएसवाई , स्वजल, लो.नि.वि , वन , सहित सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य नरदेव सिंह पुंडीर , मोहित राणा व ग्राम प्रधान धर्मपाल , सुधीर रतूड़ी , संजीव नेगी , अभिषेख सहित न्याय पंचायत के समस्त प्रधानगण उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!