जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ0 सुभाष जोशी ने बताया कि जन सामान्य को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। – Swastik Mail

जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ0 सुभाष जोशी ने बताया कि जन सामान्य को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ0 सुभाष जोशी ने बताया कि जन सामान्य को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

(सभी को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई एवं बचाव के उपाय बताए गए)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 22 मई 2023

जिला डेंगू मलेरिया अधिकारी डाॅ0 सुभाष जोशी ने अवगत कराया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवंतपुर देहरादून में डेंगू माह के अंतर्गत  जन सामान्य के डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें जिसमें इस क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटर ,एएनएम, बीपीएम ,बीएलए ,हॉस्पिटल के प्रभारी एवं हॉस्पिटल का अन्य स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी ,हॉस्पिटल के प्रभारी एवं आशीष किमोठी लैब टेक्नीशियन द्वारा सभी को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई एवं बचाव के उपाय बताए गए।