पुरोला टौंस वन प्रभाग के डीएफओ, एक प्रभारी एसडीओ और तीन रेंजरों को किया सस्पेंड। – Swastik Mail

पुरोला टौंस वन प्रभाग के डीएफओ, एक प्रभारी एसडीओ और तीन रेंजरों को किया सस्पेंड।

पुरोला टौंस वन प्रभाग के डीएफओ, एक प्रभारी एसडीओ और तीन रेंजरों को किया सस्पेंड।

(788 आवंटित सूखे पेड़ों की आड़ में 108  हरे पेड़ काट डाले)

उत्तराखंड (उत्तरकाशी) वीरवार, 24 अगस्त 2023

उत्तरकाशी पुरोला टौंस वन प्रभाग में हरे पेड़ काटने का मामला, डीएफओ, एसडीओ और तीन रेंजर सस्पेंड, आदेश जारीटौंस वन प्रभाग में वन विकास निगम को जारी किए गए लॉट में 788 आवंटित सूखे पेड़ों की आड़ में 108 अतिरिक्त हरे पेड़ काटे गए थे। मामला उजागर होने पर प्रमुख वन संरक्षक ने जांच के आदेश दिए थे।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला टौंस वन प्रभाग में देवदार के हरे पेड़ों को काटे जाने के मामले में धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएफओ, एक प्रभारी एसडीओ और तीन रेंजरों को सस्पेंड कर दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद प्रमुख सचिव वन ने इसके आदेश जारी किए हैं।

टौंस वन प्रभाग में वन विकास निगम को जारी किए गए लॉट में 788 आवंटित सूखे पेड़ों की आड़ में 108 अतिरिक्त हरे पेड़ काटे गए थे। मामला उजागर होने पर प्रमुख वन संरक्षक ने जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएफओ समेत तमाम अफसरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई थी।