उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कांस्टेबल कुसुम कोठारी का स्थाई निवास प्रमाण पत्र विकासनगर से निरस्त कर दिया है।
(विवाह टिहरी गढवाल में हो के कारण कांस्टेबल कुसुम कोठारी ने दिया था प्रार्थना पत्र)
उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 21 सितम्बर 2023
उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने अवगत कराया कि कांस्टेबल कुसुम कोठारी (कास्टेबल संख्या 957)पुत्री खिमानंद कोठारी हाल तैनाती जनपद हरिद्वार ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से विवाह अन्य जनपद टिहरी गढवाल में हो जाने के फलस्वरूप अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र संख्या 10513, वर्ष 2005 को निरस्त करने का अनुरोध किया है। जिस पर क्षेत्रीय जांच उप निरीक्षक से जांच कराते हुए सम्बन्धित के अनुरोध पर कुसुम कोठारी का ग्राम रतनपुर तहसील विकासनगर से निर्गत स्थाई प्रमाण पत्र 10513 को इस प्रतिबन्ध के साथ निरस्त किया गया है कि वे उक्त स्थाई निवास प्रमाण पत्र का भविष्य में उपयोग नही करेंगी, यदि वह ऐसा करती हैं तो इसके लिए स्वंय उत्तरदायी होंगी।