बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला शव। - Swastik Mail
Breaking News

बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला शव।

 बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला शव।
Spread the love

बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला शव।

(शव देखने में कई दिन पुराना लग रहा है)

उत्तराखंड (हरिद्वार) सोमवार, 20 मई 2024

रानीपुर कोतवाली पुलिस को बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ एक शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आम के पेड़ पर एक व्यक्ति लटका हुआ पाया। मृतक के गले में नायलॉन की रस्सी का फंदा बना था। शव देखने में कई दिन पुराना है।

पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा गया तथा शिनाख्त का प्रयास किया। शव के दाहिने हाथ में कलावा व कलाई पर अंग्रेजी, हिंदी में सौरभ लिखा हुआ है तथा बाएं हाथ की हथेली के पीछे ओम गुदा हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भिजवाया दिया है।

Related post

error: Content is protected !!