बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं के तलवार लहराने पर हुआ हंगामा – Swastik Mail

बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं के तलवार लहराने पर हुआ हंगामा

बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं के तलवार लहराने पर हुआ हंगामा

उत्तराखंड,देहरादून : हरिद्वार में शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के देशव्यापी अभियान के तहत बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्रा के समापन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर पहुंचे।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने तलवारे लहरा दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को संभाला और हंगामा शांत कराया।