सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। – Swastik Mail

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

(हल्द्वानी में पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल पलटने के बाद गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है)

उत्तराखण्ड (हल्द्वानी) रविवार, 19 मई 2024

पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल पलटने के बाद गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने निजी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों के उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल आज अपराह्न 4:00 लगभग नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें लगभग 19 लोग सवार थे जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट हैं शेष मामूली रूप से घायल हैं। सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है।सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग शुक्रवार के दिन पंगूठ नैनीताल गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है, उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वहान आने पर अचानक ब्रैक लगाने के कारण टेंपो ट्रेवलर पलट गया था सभी का इलाज अस्पताल द्वारा किया जा रहा है।