मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूड़ी ने सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में बैठक आयोजित की। - Swastik Mail
Breaking News

मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूड़ी ने सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में बैठक आयोजित की।

 मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूड़ी ने सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में बैठक आयोजित की।
Spread the love

मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूड़ी ने सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में बैठक आयोजित की।

(सेनानियों कि विभिन्न मांगो पर चर्चा कि गई)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 19 जुलाई 2024

आज देहरादून में सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव श्री मति राधा रतूड़ी जी के साथ संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक सेनानी परिवारों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में आयोजित की गई जिसमें संगठन की विभिन्न मांगों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया और बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्यतः उत्तराधिकारी लोगो को मिलने वाला आरक्षण को पूर्व की भांति 5प्रतिशत करने ,सेनानी सदन के लिए धन आवंटित करने, सम्मान राशि पेंशन को बढ़ाने,प्रथम पीढ़ी की सुविधाएं जिनके परिवार में कोई न हो वह सुविधाएं अगली पीढ़ी को देने,राष्ट्रीय कार्यक्रम में सेनानी परिवारों को सम्मानित करने ,जैसे विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई।

विभिन्न मांगों के संदर्भ में मुख्य सचिव ने कई मांगो को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिलाधिकारीयो को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर सेनानी लोगो की समस्याओं को एक समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित किया जा।

बैठक में संगठन की ओर से स्वतंत्रता सेनानी एवं मुख्य संरक्षक श्री आनद सिंह बिष्ट,प्रांतीय महासचिव महिपाल सिह रावत,अध्यक्ष श्री गोवर्द्धन प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष ललित पंत जी,कमलेश पांड़े,भूपेंद्र कंडारी और गोविंद सिंह उपस्थित रहे।

Related post

error: Content is protected !!