मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कि। - Swastik Mail
Breaking News
उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग।स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।मा0 मुख्यमंत्री के विजन को धारः नशामुक्त उत्तराखंड के लिए जिला प्रशासन सख्त।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ‘यशोदा एआई एवं महिला’ राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित कि।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कि।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कि।
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कि।

(आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए कुछ अति आवश्यक घोषणाएं की)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 21 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में जलभराव की स्थिति की समीक्षा कि।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए निम्न  घोषणाएं की ::::

1. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद हरिद्वार में जिन-जिन क्षेत्रों में भी विगत दिनों में भारी वर्षा से जलभराव हुआ है या बाढ़ आयी है, को आपदा क्षेत्र घोषित किया जायेगा।

2. आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी तीन माह तक विद्युत, जल, अन्य सरकारी देय एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखा जायेगा।

3. आपदाग्रस्त क्षेत्रों में सघनता से तीव्रता से व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित कराया जायेगा।

4. भविष्य में इस प्रकार की आपदा की पुनरावृत्ति रोकने एवं बचाव के लिए बाढ़ प्रबन्धन योजना पर कार्य किया जायेगा। जिसमें जल निकासी की व्यापक योजना तैयार कर कार्य कराना जाना एवं आवश्यकतानुसार छोटे पुलियों का निर्माण कराया जाना सम्मिलित है।

5. भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों के चैनेलाईज कराने का कार्य कराये जाने के कदम उठाये जायेंगे।

6.आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराया जायेगा।

Related post

error: Content is protected !!