मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की । - Swastik Mail
Breaking News

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की ।

(सड़को को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 18 जुलाई 2024

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सड़कों को मानसून के बाद एक माह की सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारियों को पुख्ता करने, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि का भी विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में धारण क्षमता के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाएं एवं पर्यटन स्थलों पर भी पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने हेतु रिक्त स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिन सरकारी गेस्ट हॉउस की स्थिति सही नहीं है उनकी मेंटेनेंस कराई जाएगी साथ ही वहां पर पर्यटकों के दृष्टिगत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!