मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना। – Swastik Mail

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना।

(प्रारंभिक जांच के बाद उनके ब्रेन में क्लॉटिंग की समस्या सामने आई)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 04 जून 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिकित्सकों से भी सेमवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चिकित्सकों को अच्छी देखभाल के साथ बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी सचिव हरि चंद सेमवाल की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी उस वक्त वो किसी काम से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द शुरू हो गया। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच के बाद उनके ब्रेन में क्लॉटिंग की समस्या सामने आई है।