Breaking News
एम्स ऋषिकेश में महिला चिकित्सक से छेड़छाड़ के मामले में आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीएम देहरादून को किया निर्देशित।वन दरोगा को पन्द्रह हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में पूर्णरूप से लगाई गई रोक।मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने स्वास्थ्य एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी।राष्ट्रवादी आर.टी.आई एक्टिविस्ट एंड ह्यूमन राइट्स फेडरेसन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह “ललकार” ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, d. G. P देहरादून व माननीय मुख्य मंत्री को भेजा पत्र।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधा रोपण किया।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधा रोपण किया।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधा रोपण किया।

(हरेला पर्व पर प्रदेश में 15 लाख वृक्ष लगाए जायेंगे, 50 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 16 जुलाई 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरेला पर्व के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रोपण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों की जरूरत है। प्रत्येक जनपद में जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए कार्य किए जायेंगे। नदियों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवन थीम पर इस वर्ष हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास एवं पर्यावरण में संतुलन होना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!