मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाया जनता दरबार। – Swastik Mail

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाया जनता दरबार।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाया जनता दरबार।

(सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियो को दिए निस्तारण के निर्देश)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।