मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। - Swastik Mail
Breaking News
उत्तराखंड से राज्य प्रमुख सागर रघुवंशी ने दिल्ली में राष्ट्रीय बैठक में लिया भाग।स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में एमबीबीएस इंटर्न्स का शांतिपूर्ण प्रदर्शन।मा0 मुख्यमंत्री के विजन को धारः नशामुक्त उत्तराखंड के लिए जिला प्रशासन सख्त।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में ‘यशोदा एआई एवं महिला’ राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित कि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की।

(दुर्घटना के कारणों की जांच कर दोषियों पर सख्त कारवाई कि जाएगी::::: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी)

उत्तराखंड (चमोली) वीरवार, 20 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related post

error: Content is protected !!