स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। - Swastik Mail
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया।

 स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया।
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया।

(वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, जन्म से दिव्यांग जैसी अन्य पेंशन को चार हजार से बढ़ाकर छह हजार की)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 15 अगस्त 2024

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की कई बड़ी उपलब्धियां गिनाई है।

मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ अपने संबोधन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के साथ ही उत्तराखंड राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। हर क्षेत्र का तेजी से विकास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार 2047 तक भारत को विकसित बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपद में एक स्थानीय निकाय को आदर्श निकाय के रूप में विकसित किया जाएगा। जबकि उद्योग, बागवानी और कृषि के क्षेत्र में कार्य करने वालों को सरकार सम्मानित करेगी।

वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, जन्म से दिव्यांग जैसी अन्य पेंशन को चार हजार से बढ़ाकर छह हजार किये जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इसके साथ ही पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए मतस्य उत्पान को बढ़ावा दिया जाएगा।

Related post

error: Content is protected !!