Breaking News

भाजपा से मु्ख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से हरीश रावत होंगे हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचारक।

 भाजपा से मु्ख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से हरीश रावत होंगे हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचारक।
Spread the love

भाजपा से मु्ख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस से हरीश रावत होंगे हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचारक।

(हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव शुरू)

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में हर पार्टी अपने अपने दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारक बना रही है। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

स्टार प्रचारकों की इस सूची में उत्तराखंड से पूर्व सीएम हरीश रावत का भी नाम है। हरीश रावत उत्तराखंड से कांग्रेस के अकेले प्रचारक होंगे। इससे पहले भाजपा की ओर से जारी सूची में भी उत्तराखंड से सिर्फ मुख्यमंत्री धामी का ही नाम ही स्टार प्रचारकों में शामिल था।

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड से सिर्फ अकेले पूर्व सीएम हरीश रावत को स्थान मिला है। इस सूची में उत्तराखंड से न प्रदेश अध्यक्ष और न ही नेता प्रतिपक्ष स्टार प्रचारक बन पाए हैं । इस सूची में हरीश रावत के नाम को लेकर चर्चा है कि उन्होंने एक बार फिर दिल्ली हाईकामन में अपनी मजबूत स्थिति को साबित करवाया है।

Related post

error: Content is protected !!