Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड  की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड  की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड  की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

(अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया)

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 24 अक्टूबर 2022

उत्तराखण्ड के सीएम धामी ने देवभूमि की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। शुभकामना संदेश में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति,बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व है।

दीपावली का यह पर्व सबके जीवन को प्रकाशमय करे। भैयादूज की शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने कहा कि भाई.बहनों के प्रेम के साथ ही मातृ शक्ति का सम्मान और परिवार एवं समाज में उनके महत्व को यह पर्व प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में ‘अपना घर’,बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।

Related post

error: Content is protected !!