Breaking News

मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के मीडार मोटर मार्ग सड़क हादसे पर दुख जताया।

 मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के मीडार मोटर मार्ग सड़क हादसे पर दुख जताया।
Spread the love

मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के मीडार मोटर मार्ग सड़क हादसे पर दुख जताया।

(09 व्यक्तियों की मृत्यु,परिजनों को मुआवजे का एलान)

उत्तराखंड (नैनीताल) शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

जनपद नैनीताल के मीडार मोटर मार्ग, खनस्यूं में एक कैम्पर / पिकप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के कारण उसमें सवार 09 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतृप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है एवं घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना के अन्तर्गत मृतकों के परिजनों को रूपये 02-02 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की गयी है।

Related post

error: Content is protected !!