मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। – Swastik Mail

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की।

(प्रतिनिधियों से मतदान केन्द्रों के मानकीकरण / पुनर्निधारण / परिवर्धन / परिवर्तन / संशोधन (आलेख्य / प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के अन्तिमीकरण) प्रकाशन से पूर्व जनप्रतिनिधियों के सुझाव देने का अनुरोध किया)

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 14 सितंबर 2023

मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष विकासभवन में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का 01.01.2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पुनरीक्षणPre-Revision Activity मतदान केन्द्रों के मानकीकरण / पुनर्निधारण / परिवर्धन / परिवर्तन / संशोधन (आलेख्य / प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के अन्तिमीकरण) के संबंध में वि/मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक पार्टी के उपस्थित प्रतिनिधियों से मतदान केन्द्रों के मानकीकरण / पुनर्निधारण / परिवर्धन / परिवर्तन / संशोधन (आलेख्य / प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के अन्तिमीकरण) प्रकाशन से पूर्व जनप्रतिनिधियों के सुझाव देने का अनुरोध किया। जिस पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों , माननीय विधायकगणों द्वारा सुझाव दिए गए। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिलाधिकारी/ सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ तहसीलदार को सुझाव को मध्यनजर रखते हुए मतदान केन्द्रों के मानकीकरण/पुननिर्धारण के प्रकाशन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर माननीय विधायक देहरादून कैंट सविता कपूर, विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, बीजेपी से अरविंद कुमार जैन,आप से सतीश शर्मा, सीपीआई (एम) से अनंतआकाश, बीएसपी से प्रमोद कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजपुर विधानसभा विशाल गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि धर्मपुर सुशील गुप्ता, सहायक/ जिला सूचना अधिकारी बी सी नेगी,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी सी त्रिपाटी आदि उपस्थित रहे।