ऋषिकेश में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करते हुए दबोच लिया। – Swastik Mail

ऋषिकेश में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करते हुए दबोच लिया।

ऋषिकेश में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी करते हुए दबोच लिया।

(लोगों को अक्षय की फिल्म स्पेशल 26 की याद आ गई)

उत्तराखंड (ऋषिकेश) शुक्रवार, 11 फरवरी 2022

 

ऋषिकेश के मानवेंद्र नगर में आज अक्षय कुमार की फिल्म का नजारा असल में देखने को मिला। आज कुछ लोगों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी की जिन्हें लोगों ने दबोच लिया। जानकारी मिली है कि लोगों ने चार लोगों को दबोच लिया। इनके साथ तीन और लोगों की टीम बताई जा रही है जो छापेमारी के दौरान नकदी और ज्वैलरी लेकर फरार हो गई थी। लेकिन इनमें से भी एक को लोगों ने पकड़ लिया।

अब तक पांच लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए पांचों फर्जी आयकर अधिकारियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस घटना से मौके पर सनसनी मच गई। लोगों को अक्षय की फिल्म स्पेशल 26 की याद आ गई।

फर्जी आयकर अधिकारियों द्वारा जिस घर में छापेमारी की जा रही थी, उस घर के एक व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए थे हालांकि अब उसे भी ढूंढ लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। यह सभी फर्जी आयकर अधिकारी दिल्ली से आए थे। ऐसा बताया जा रहा है यह सभी लोग रात से ही एक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर रहे थे।