मसूरी में परचून की दुकान से नकदी व सामान की चोरी। – Swastik Mail

मसूरी में परचून की दुकान से नकदी व सामान की चोरी।

मसूरी में परचून की दुकान से नकदी व सामान की चोरी।

(टिहरी बाई पास पर है दुकान) 

उत्तराखंड (मसूरी) मंगलवार, 18 जनवरी 2022

मसूरी के टिहरी बाईपास रोड  में एक दुकान में चोरो ने करीब 80 हजार का सामान चोरी।दुकान मालिक परवीन पंवार ने बताया कि उनकी परचून की दुकान से करीब 80 हजार का सामान चोरी हुआ है । पहले चोर उनके घर पर मध्यरात्रि दो बजे आये व घर का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तथा बिजली बंद करने के बाद दुकान पर चढ़ गये व खिड़की की जाली उखाड़ व शीशा तोड़कर दुकान में घुस गये व जमकर लूटपाट की।

उन्होंने बताया कि चोर पचास हजार रूपये नकद, तीन हजार की चाकलेट, दो पेटी अमूल, एक हजार पांच सौ, सात हजार की सिगरेट, 5 हजार की बीड़ी माचिस, चार हजार के चिप्स, दो हजार के परफयूम डियो, तीन हजार की क्रीम व 5 हजार का मेडिकल का सामान ले गये। इस संबंध में कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कोतवाली में चोरी की तहरीर दी गई है तथा पुलिस ने चोरी की जांच शुरू कर दी है।