दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला के बैग में मिला कारतूस।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला के बैग में मिला कारतूस। 

 दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला के बैग में मिला कारतूस। 
Spread the love

दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला के बैग में मिला कारतूस। 

(महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमा रद्द) 

नई दिल्ली, शुक्रवार, 17 दिसम्बर 2021

दिल्ली हवाईअड्डे पर भूलवश बैग में कारतूस ले जाने वाली महिला के खिलाफ दर्ज मुकदमे को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। न्यायालय ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मुकदमा रद्द किया कि कारतूस आरोपी महिला के पिता का था, जिनके पास हथियार का लाइसेंस है।

जस्टिस एस. प्रसाद ने कहा है कि तथ्यों से साफ है कि आरोपी के पिता कुलदीप सिंह के पास 32 बोर के रिवॉल्वर का लाइसेंस है। महिला ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग करते हुए कुलदीप सिंह का शस्त्र लाइसेंस भी न्यायालय में पेश किया। इसके बाद न्यायालय ने आईजीआई एयरपोर्ट पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया।

महिला 5 फरवरी 2021 को दिल्ली से गोवा जा रही थी। इस दौरान हवाईअड्डे पर तलाशी के दौरान उसके बैग में एक कारतूस मिला था। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमित साहनी ने याचिका दाखिल कर दर्ज मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। साहनी ने न्यायालय को बताया कि उनके मुवक्किल के पिता के पास हथियार रखने का लाइसेंस है। जहां तक बैग में कारतूस मिलने का सवाल है तो वह भूलवश रह गया था।

Related post

error: Content is protected !!