केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास किया। - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास किया।

 केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास किया।
Spread the love

केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास किया।

(राजीव नवोदय विद्यालय छात्रावास भवन मुख्य परिसर में 10 लाख की विधायक निधि से कराये गये मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया)

उत्तराखंड (एकेश्वर (पौडी) 01 फरवरी 2023

प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के पहले दिन बुधवार को एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत संतूधार में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बैड के शिवहरी उत्तराखण्ड फाउन्डेशन हास्पिटल का शिलान्यास करने के साथ-साथ राजीव नवोदय विद्यालय परिसर में कुल 60 लाख की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत कोटा, बल्यूली, ग्वाण तल्ला, जैंतोली मल्ली, भैड़गांव, पवौली सहित 10-10 लाख की लागत के 6 ग्राम पंचायत भवनों का शिलान्यास किया। इसके अलावा श्री महाराज ने राजीव नवोदय विद्यालय छात्रावास भवन मुख्य परिसर में 10 लाख की विधायक निधि से कराये गये मरम्मत कार्यों का भी लोकार्पण किया।

इस मौके पर भाजपा पौड़ी जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत, शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ० शिव हरि, मण्डल एकेश्वर अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, एकेश्वर ब्लाक प्रमुख नीरज पांथरी, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य पुष्कर जोशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा सजवाण, बीरोंखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम पाल, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष प्रभुशरण बुड़ाकोटी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डंडरियाल, जिला मंत्री महिपाल नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंण्डारी, पाबौ, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी, उपजिलाधिकारी संदीप, राजीव नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना, भारद्वाज सहित समस्त प्रधान, बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।

Related post

error: Content is protected !!