पिस्टल की नोक पर बुजुर्ग महिला के घर में घुस कर लूट की घटना को दिया अंजाम। – Swastik Mail

पिस्टल की नोक पर बुजुर्ग महिला के घर में घुस कर लूट की घटना को दिया अंजाम।

पिस्टल की नोक पर बुजुर्ग महिला के घर में घुस कर लूट की घटना को दिया अंजाम।

(दून पुलिस कि सतर्कता से चंद घंटों में लूट का हुआ खुलासा)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 30अप्रैल 2022

दिन दहाड़े बुजुर्ग महिला के घर में घुस पिस्टल की नोक पर लूट की घटना को दिया था अंजाम।सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी कर शुरू कर दी थी बदमाश की तलाश।शहर भर में पुलिस के सख्त पहरे के चलते लुटेरा नही हो सका फरार।पुलिस से बचने के लिए ISBT के पास खडी बस में छिप कर बैठ गया था लुटेरा।

आरोपी दीपेंद्र चौधरी से चोरी की पिस्टल,3 कारतूस और महिला से लुटे सभी जेवरात किए बरामद।पुलिस के मुताबिक इंटरनेट की तार ठीक करने के नाम पर घर मे हुआ था दाखिल।SP सिटी सरिता डोभाल और सीओ नरेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिया क्विक एक्शन।SSP देहरादून जनमेजय खडूडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।।