देव भूमि गोरक्षा (ट्रस्ट) व समण गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

देव भूमि गोरक्षा (ट्रस्ट) व समण गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। 

 देव भूमि गोरक्षा (ट्रस्ट) व समण गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। 
Spread the love

देव भूमि गोरक्षा (ट्रस्ट) व समण गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला।

(समण गांव भिलंगना नदी में पुल बनाए जाने के संबंध में) 

उत्तराखंड (समण गांव) मंगलवार 10 जुलाई 2021

देव भूमि गोरक्षा (ट्रस्ट) व समण गांव का एक प्रतिनिधिमंडल जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) के नेतृत्व में समण गांव भिलंगना नदी में पुल बनाए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिला।

जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक) ने बताया कि धोपडाधार  समण गांव मे प्रधानमंत्री सडक योजना के अंतर्गत सड़क पर डामरीकरण का कार्य 2018 में पूर्ण हो चुका है परंतु अभी तक भिलंगना नदी में विभाग की घोर लापरवाही के कारण 6 साल बीत जाने के बाद भी पुल नहीं बना है। ग्रामीणों को 6 किलोमीटर पैदल मुख्य मार्ग पर जाना पड़ता है।प्रसव पीड़ा के दौरान महिलाओं को चारपाई पर उठा कर ले जाना पड़ता है। जिसमें 3 महिलाओं ने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

पुल के संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की परंतु आशवासन के अलावा कुछ नहीं मिला।  गांव की जनता में भारी आक्रोश है।

कई बार विभागीय अधिकारियों को बताया जा चुका है परंतु खाली झूठे आश्वासन दिए जाते हैं। समस्त गांव ने फैसला लिया है कि अगर पुल निर्माण नहीं हुआ तो आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया गया। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द किया जायेगा।

प्रतिनिधिमंडल में जगदीश सेमवाल (पूर्व सैनिक)के साथ देव भूमि गोरक्षा (ट्रस्ट) के संस्थापक विकास सुंदरियाल (सोनू मुछ) व देव भूमि गोरक्षा वाहिनी के सदस्य, राजेंद्र सेमवाल (पूर्व प्रधान), धनीराम बडोनी, अजय बडोनी, कृष्णा सेमवाल,  व गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!