भाजपा ने उत्तराखंड में किया  गोरखा प्रकोष्ठ का गठन। – Swastik Mail

भाजपा ने उत्तराखंड में किया  गोरखा प्रकोष्ठ का गठन।

भाजपा ने उत्तराखंड में किया  गोरखा प्रकोष्ठ का गठन।

(सिख सम्मेलन भी करवाएगी भाजपा)

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 13 मार्च 2024

जैसे जैसे लोक सभा चुनावों की बेला निकट आ रही है वैसे ही भाजपा अर्थात भारतीय जनता पार्टी अपने मोर्चा प्रकोष्ठ को मजबूत कर आपने बूथ मैनेजमेंट को मजबूत कर रही है इसी कड़ी में बीजेपी ने उत्तराखंड में गोरखा प्रकोष्ठ का भी गठन कर चुकी है।

उत्तराखंड में बीजेपी लोक सभा चुनावों हेतु सिख सम्मेलन आयोजित करने की बात कर सिखों को आपने पक्ष में लाम बंद करने हेतु प्रयत्न शील है परन्तु उत्तराखंड में भी दिल्ली की भाति सिख प्रकोष्ठ का गठन ना करना समझ से परे है अगर हम बात करें तो ये सिख सम्मेलन बिना बीजेपी सिख प्रकोष्ठ के असम्भव होंगे और सिख प्रकोष्ठ के माध्यम से सिख समाज के मुद्दे को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्र वादी स्वभिमानी पंजाबी मोर्चा के सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने बीजेपी से तत्काल उत्तराखंड में भी सिख प्रकोष्ठ के गठन करने की माँग रखी है उन्होंने कहाँ बीजेपी जनता से विभिन्न सुझाव लें रही है तो वह जरूर इस सुझाव पर भी अवश्य गौर करेंगी।