एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नैनीताल जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। – Swastik Mail

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नैनीताल जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने नैनीताल जनपद का कार्यभार ग्रहण करते ही गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

(अधिक धन कमाने की लालच में लाया था गुलदार की खाल)

उत्तराखंड (नैनीताल) शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद की एस0ओ0जी0 एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी नैनीताल द्वारा वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति जो कि साई हॉस्पिटल से मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था, चैक किये जाने पर कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक की गयी है।

अधिक धन कमाने की लालसा में गुलदार को मारकर, चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपए के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया है।