जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। – Swastik Mail

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

(नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा Sveep के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई)

उत्तराखण्ड (देहरादून) मंगलवार, 20 फरवरी 2024

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कलेंडर अनुसार जनपद में वृहदस्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके क्रम में जनपद में विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर आयुक्त नगर निगम द्वारा Sveep के अंतर्गत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

विकासखंड सहसपुर महिला मंगल दल शंकरपुर और पौन्धा,आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया।

चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम के साथ भाटो वाली, ब्लॉक सहसपुर में के गाजियावाला में महिला चौपाल का आयोजन किया गया । ग्राम पंचायत दुधली, संगतिया वाला में मतदाता शपथ अयोजित की गई।