आज आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न । - Swastik Mail
Breaking News
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रवेश सीमा पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।देश के पहले लेखक गांव में लखनऊ विश्वविद्यालय के एम.एड. विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण किया कार्यक्रम।केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ होंगे शामिल।जनपद देहरादून के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक), देहरादून से भेंट की।बैंकों की मनमानी पर डीएम सख्तः ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’।

आज आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न ।

 आज आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न ।
Spread the love

आज आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर का वार्षिक चुनाव हुआ संपन्न।

(रमेश भारती प्रधान और वरिष्ठ उपप्रधान धनीराम चौथानी, मदन राम आर्य व एडवोकेट एसएस राणा उप प्रधान पद पर चुने गए)

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 24 जुलाई 2022

आर्य समाज मंदिर नत्थनपुर का वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से रमेश भारती प्रधान और वरिष्ठ उपप्रधान धनीराम चौथानी, मदन राम आर्य व एडवोकेट एसएस राणा उप प्रधान पद पर चुने गए। जबकि संदीप आर्य मंत्री, दिनेश पुरी उप मंत्री, पदीराम आर्य कोषाध्यक्ष, प्रेमलाल कोहली पुस्तकालय अध्यक्ष व धनीराम चौथानी आय-व्यय निरीक्षक पद पर मनोनीत किए गए।

वहीं महिला प्रधान प्रेमवती आर्य, उपप्रधान रूकमणी देवी, जमना देवी को चुना गया। निकिता पुरी मंत्राणी तो संरक्षक दर्शनी देवी को मनोनित किया गया। आर्य कुमार सभा में दिलबर सिंह चौथानी प्रधान, प्रवेश गुंसाई मंत्री व गौरव भारती को सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चुनाव आर्य समाज मंदिर के सरंक्षक पं0 उम्मेद सिंह विशारद व निरीक्षक जितेंद्र आर्य की देख रेख में संपन्न हुआ।

इस मौके पर संरक्षक पं0 उम्मेद सिंह विशारद ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। उन्होंने नत्थनपुर के सभी महिला, पुरूष व युवाओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक रविवार को कम से कम एक घंटा निकालकर सुबह मंदिर में आकर हवन करें। हवन करने से मन को शांति मिलती है और सभी बुराईयां नष्ट होती हैं।

Related post

error: Content is protected !!