लड़की के यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार।  – Swastik Mail

लड़की के यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार। 

लड़की के यौन उत्पीड़न करने का आरोपी गिरफ्तार। 

(आरोपी करता था उसके साथ बदसलूकी) 

उत्तर प्रदेश (मुजफ्फरनगर) बुधवार, 15 दिसंबर 2021

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना जकरोली थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई।

पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, लड़की घर के पास के गन्ने के खेत में गई थी। आरोपी ने वहां उसके साथ बदसलूकी की और लड़की के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया।जकरोली थाना अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।