कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करेगी।  - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करेगी। 

 कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करेगी। 
Spread the love

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करेगी। 

उत्तराखंड (रुद्रपुर)  रविवार 25 जुलाई 2021 ।

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल का शक्तिफार्म में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कर्नल कोठियाल के समक्ष टैगोरनगर एवं सुरेंद्र नगर के लोगों ने आप की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सपना आप साकार करेगी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने टैगोरनगर के दुर्गा मंदिर एवं सुरेंद्रनगर स्थित बाबा तारकेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की।

कर्नल कोठियाल ने कहा कि राज्य के नवनिर्माण के लिए अगली सरकार आप की होगी। उन्होंने कहा कि लगभग छह दशक से बंगाली समुदाय को अन्य राजनीतिक दलों ने सिर्फ वोट बैंक समझा। आप बंगाली समुदाय के मूलभूत अधिकार दिलायेगी। आप उद्योगों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार दिलाने की योजना को गंभीरता से लागू करायेगी।

इस दौरान युवाओं ने कर्नल कोठियाल की बनी पेंटिंग उन्हें भेंट की। यहां अजय जयसवाल, कुलदीप कुमार, रणजीत सिंह, धीमान सेन, राजा हालदार, मिथुन पहाड़, दिनेश मंडल, सुजीत मंडल, जय देव राय, गोविंद कीर्तनीय, शिवम रस्तोगी, राजेश ढाली, प्रियंका सरकार मौजूद रहे।

Related post

error: Content is protected !!