दून अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक युवक चढ़ा। - Swastik Mail
Breaking News

दून अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक युवक चढ़ा।

 दून अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक युवक चढ़ा।
Spread the love

दून अस्पताल की तीसरी मंजिल पर एक युवक चढ़ा।

(अस्पताल में उसका मोबाईल हुआ चोरी)

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 30 अगस्त 2024

एक युवक अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। युवक को भवन पर चढ़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का मोबाइल अस्पताल में किसी ने चोरी कर लिया।पुलिस ने चोर को नहीं पकड़ा। युवक का कहना है कि जब तक उसका मोबाइल नहीं मिलेगा तब तक वह भवन से नीचे नहीं उतरेगा। युवक के भवन पर चढ़ने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस टीम माैके पर पहुंची। करीब दो घंटे चले ड्रामे के बाद युवक को पुलिस ने पकड़कर नीचे उतारा।

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने युवक से बात की। उसने अपना नाम हर्ष निवासी लखीमपुर खीरी बताया। बताया कि वह देहरादून घूमने के लिए आया था। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।एक युवक ने उसकी सहायता की। एंबुलेंस बुलवाकर उसको वह अस्पताल लेकर आया। उसके बाद युवक ने उसके दोनों मोबाइल को उससे ले लिया और वहां से रफू चक्कर हो गया।

Related post

error: Content is protected !!