राजकोट गुजरात की महिला यमुना नदी में जल भरने के दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में गिरी।

राजकोट गुजरात की महिला यमुना नदी में जल भरने के दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में गिरी।
(फायर कर्मी राजेन्द्र व नरेन्द्र सिंह द्वारा तत्परता से महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला)
उत्तराखंड (यमुनोत्री) रविवार, 26 मई 2024
प्रदेश में चल रही चारधाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार देवदूत की भूमिका निर्वहन कर रही है।उत्तराखंड पुलिस लगातार चारधाम यात्रा में अपनी सक्रियता से मानवीय कार्य करने को अपनी प्रतिबद्धता दर्शा रही है।
जिस क्रम में आज चारधाम यात्रा पर आयी राजकोट गुजरात की महिला श्रद्धालु रश्मि बहन पटेल का यमुनोत्री धाम पर यमुना नदी में जल भरने के दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में गिरकर बहने लगी,मौके पर मौजूद फायर कर्मी राजेन्द्र व नरेन्द्र सिंह द्वारा तत्परता से महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया,उक्त महिला करीब 20 मीटर तक बह गयी थी। श्रद्धालु महिला व उसके परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया गया।