अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत। - Swastik Mail
Breaking News
अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को मिली मंजूरी, फायर सेफ्टी ऑडिट होगा अनिवार्य।मानसून अवधि में आपदा तैयारी को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की समीक्षा।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की देख में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) से जिले में मौसम एवं आपदा संबंधी परिस्थितियों की लगातार निगरानी की जा रही है।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने सचिव संस्कृति युगल किशोर पन्त के साथ वार्ता की। राशन कार्डधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: जुलाई माह का खाद्यान्न 31 जुलाई तक अवश्य प्राप्त करें।

अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

 अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।
Spread the love

अल्मोड़ा के विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

(आकस्मिक दुर्घटना से परिजनों में मचा कोहराम)

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) रविवार, 03 रविवार 2023

विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विकासखंड के पाली धन्याल निवासी विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। जैसे ही उसने नहाने के लिए नदी में डुबकी लगाई तो वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नदी में गए उसके पुत्र रोहित ने पिता को डूबते देख आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ ही दूरी पर उसका शव तैरता दिखाई दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

Related post

error: Content is protected !!