शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के साथ लंबित मांगों को लेकर हुई बैठक। – Swastik Mail

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के साथ लंबित मांगों को लेकर हुई बैठक।

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की अध्यक्षता में राजकीय शिक्षक संघ के साथ लंबित मांगों को लेकर हुई बैठक।

(शिक्षकों के लिए पितृत्व एवं यात्रा अवकाश को मंजूरी)

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 05 अगस्त 2023

उत्तराखंड में शिक्षकों को यात्रा और 15 दिन के पितृत्व अवकाश को मंजूरी मिल गई है। राजकीय शिक्षक संघ के साथ लंबित मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब हर 3 महीने में प्रांतीय कार्यकारिणी की विभाग के साथ बैठक होगी इसके अलावा अंतर मंडलीय तबादले वन टाइम सेटेलमेंट के आधार पर किए जाएंगे वेतन विसंगति को भी दूर किया जाएगा।