एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस इंटेलिजेंस यूनिट की संयुकत टीम ने कोटद्वार में स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया।
(स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट)
उत्तराखंड (कोटद्वार) सोमवार, 06 जून 2022
पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया।
अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस इंटेलिजेंस यूनिट की संयुकत ने कोटद्वार में स्पा सेंटर पर छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक देवी रोड पर स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर के खिलाफ पिछले काफी दिनों से इस तरह की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां तीन युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।जिसमें से इस मामले में स्पा सेंटर की दो संचालिका फरार चल रही है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।